महिला थाने के एआईजी शशिकांत शुक्ला ने रायसेन महिला थाने का किया निरीक्षण, एसपी बोले जिले की प्रत्येक तहसील स्तर पर खोले जाएंगे महिला थाने
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, मेहरा
रायसेन। मंगलवार को दोपहर 12 बजे महिला थाने रायसेन पहुंचे। इस दौरान एआईजी शुक्ला ने महिला थाने में महिलाओं बालिकाओं से जुड़े आपराधिक मामलों की जानकारी लेते हुए लंबित अपराधों के आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द जेल की सलाखों के पीछे भेजने के आदेश महिला पुलिस अधिकारियों को दिए। इसके बाद वह मंगलवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े 12 बजे रायसेन कोतवाली क्षेत्र के ऊर्जा महिला हेल्थ डेस्क गए। यहां के कामकाज और गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। महिला उत्पीड़न महिलाओं के साथ हिंसा मारपीट प्रताड़ना के मामले में फरियादी महिलाओं की जल्द सुनवाई की जाए।एसपी विकास कुमार शाहवाल, महिला थाना प्रभारी संगीता काजले ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जिले की हरेक तहसीलों में खोले जाएंगे महिला थाने। इस मौके पर उनके साथ एसपी विकास कुमार शाहवाल, रायसेन एसडीओपी अदिति भावसार, कोतवाली थाना रायसेन टीआई आशीष सप्रे, महिला थाने की इंचार्ज संगीता काजले आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह जिले के देवनगर , साँची, सलामतपुर थाने फिर एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय गतिविधियों महिला अपराधों की समीक्षा कर उनको जल्द कोर्ट में पेश करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि महिला अपराधों में कमी लाने वाली महिला पुलिस अफसरों को पुरस्कृत कराया जाएगा।