नगर परिषद द्वारा अमृत हरित अभियान अंतर्गत पौधारोपण

सिलवानी। अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद सिलवानी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुल 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पौधारोपण नगर के भोपाल मेन रोड डिवाइडर एवं जनपद कार्यालय परिसर के पास किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, भाजपा नेता विभोर नायक, पार्षदगण लखन मेहरा, प्रदीप कुशवाहा, बाबूलाल ठाकुर, गुड्डू कन्डेक्टर, रघुवीर साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारी निखलेश राय, देवेन्द्र रघुवंशी, चंद्रभान कलोसिया, धर्मेन्द्र गुप्ता, सीताराम साहू, चंदू भाई, आरिफ खा, रविकांत, राहुल, सुरेन्द्र, संजू कलोसिया, ब्रजेन्द्र शर्मा, एवं रामनरेश यादव की सक्रिय सहभागिता रही।
नगर परिषद द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नगर में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा नागरिकों में पौधारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस पहल की सराहना की गई एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा की गई।


