मध्य प्रदेश

वॉटरफॉल में बहे युवक का शव मिला, कटंगी थाना क्षेत्र की घटना

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के कटंगी में बने निदान वॉटरफॉल में कल एक युवक हादसे का शिकार हो गया था।
जांच प्रभारी ने बताया कि रविवार को कटनी से 10 दोस्त निदान वॉटरफॉल घूमने के लिए आये हुए थे जिसमें से एक गोपी ठाकुर था।जो कि नहाने के लिए गया तो वापस नहीं आया कल से एसडीआरएफ एवम पुलिस की टीम द्वारा लड़के की खोजबीन करने में लगी हुई थी जिसका शव सोमवार पानी में निकाल लिया हैं। इस घटना की जानकारी मृतक युवक के परिजनों को दी गई। युवक की मौत सुनकर उसके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है 2 बहनों के बीच इकलौता भाई था गोपी ठाकुर रक्षाबंधन आने के पहले ही बहनों से भाई छिन गया।
प्रशासन और मीडिया ने सभी नागरिकों अपील की हैं कि ऐसे स्थानो पर जानें से बचे साथ ही बहुत सावधानी से जाये क्योंकि पानी वाले स्थानों में अधिक मात्रा में जल भराव व बहुत काई लगी रहती है जिससे धोखे से भी पैर फिसला और बड़ी दुर्घटना हो सकती है । अत: इस तरह के स्थानों में बहुत सतर्कता के साथ जाना व बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button