मध्य प्रदेश

उमरियापान में धूमधाम से मनाई गई निषादराज जयंती

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान में निषादराज जयंती के अवसर पर बर्मन, मांझी, केवट समाज के द्वारा भगवान श्रीराम के मित्र निषादराज गुहाराज जयंती पर सिध्द बाबा हनुमान मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गो से में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और निषादराज गुहाराज की जीवंत झांकी बनाई गई ।
बर्मन, मांझी, केवट समाज के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस रैली में बढ़ चढकर हिस्सा लिया। शोभायात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, जितेन्द्र अरोरा, संदीप सोनी, जयपाल सिंह, जगन्नाथ माझी, रविन्द्र माझी, दिनेश असाटी, अखिलेश नामदेव, मोहन चौरसिया, कौशल बर्मन, छुट्टू गुप्ता सहित बर्मन, माझी, केवट समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button