क्राइम

युवक पर नुकीले धारदार हथियार से हमला कर हुए दो युवक फरार, दो घंटे तक तड़पता रहा घायल युवक

खितौला रेल्वे स्टेशन की वारदात
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर के खितौला थाना सीमा पर मंगलवार की सुबह 11 बजे के दौरान दो बुलेट में सवार युवकों ने 32 वर्षीय युवक के सीने में धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए।
घटना में दो घंटे तक तड़पता रहा युवक – खितौला रेल्वे स्टेशन बाहर हुई वारदात की घटना एवं नुकीले धारदार हथियार से हमला करने वाले दो युवक के फरार होने के बाद दो घंटे तक तड़पता रहा युवक। जीआरपी एवं लोकल पुलिस के बीच होने से हुआ अधिक विलम्ब।
इस घटना की जब जानकारी खितौला थाना को लगीं तो उन्होंने तुरन्त पहुंचकर घायल युवक को सिविल अस्पताल में इलाज हेतु पहुंचाया गया। जिसे उपचार के बाद मेडिकल जबलपुर रिफर कर दिया गया।
खितौला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रेल्वे स्टेशन खितौला से सूचना मिली हैं की एक युवक खून से लटपट तड़प रहा हैं। जो पनागर निवासी का रहने वाला था। जिसे गम्भीर हालत में सिहोरा शासकीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया। पर अधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण हालत नाजुक होने पर डॉ ने जबलपुर मेडिकल रिफर कर दिया था।
वहीं इस घटना को लेकर अपराध 307 के तहत मामले दर्ज कर जॉच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।
रेल्वे स्टेशन खितौला में बाहर आस पास लोगों ने बताया कि दो लड़के बुलेट से आए और युवक पर नुकीले हथियार से दो तीन बार हमला करते हुऐ घटना को अंजाम दिया गया।
पनागर निवासी रंजीत कुशवाहा उम्र 32 लगभग को सीने, पैर में कई घाव मारे गए हैं। जिसकी हालत नाजुक थीं।
किन कारणों से युवकों ने वारदात को दिया अंजाम – दिन दहाड़े इस प्रकार से अपराधियों के हौसले इतने बढ़ रहे हैं कि वे कही भी इस प्रकार की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है।
क्या आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था और उनके जीवन की रक्षा अब राम भरोसे हो गई हैं। जिस प्रकार से जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध बढ़ते हुए दिखाई दे रहें हैं।

Related Articles

Back to top button