कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

वन अग्नि मित्र सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ ही वन अग्नि मित्रों के द्वारा निकाली रैली

सिलवानी । 25 मार्च बुधवार को वन मण्डल अधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला एवं उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा के मार्गदर्शन में वन अग्नि मित्र सद्भावना को बढ़ावा देने के साथ वनों को अग्नि से वचाव हेतु परिक्षेत्रांतर्गत गठित वन सुरक्षा समितियों के मध्य मैत्री स‌द्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वन सुरक्षा समिति गैलपुर, कालौनी, जमुनिया, समनापुर, रामगढ़, पड़ान की क्रिकेट टीमों के मध्य लीग मैत्री मैच खेले गये जिसमें जमुनिया, कालौनी, गैलपुर, पड़ान समितियों की टीमों सेमीफाईनल में पहुँची। फाईनल मैच पड़ान समिति एवं कालौनी, जमुनिया के मध्य खेला गया। जिसमें कालौनी जमुनिया समिति की टीम ने पड़ान समिति के द्वारा दिये गये लक्ष्य को प्राप्त कर विजयी हुई। मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान खेले प्रत्येक मैच के मैन आफ दा मैच खिलाडियों को शील्ड प्रदान की गई।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्याम साहू, परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा, डिप्टी रेंजर गोबर्धन जाटव, अखिलेश रजक, गोवर्धन शर्मा, कमलेश तिवारी, मोहम्मद तारिक के द्वारा सभी खिलाडियों को मैडल पहनाकर कर सम्मानित किया गया। विजेता टीम कालौनी जमुनिया को शील्ड के साथ ही 2100/- रूपया उपविजेता टीम को शील्ड के साथ ही 1100/- रूपया की नगद राशि प्रदान की गई।
क्रिकेट प्रतियोगिता में मो. तारिक, दीनानाथ श्रीवास्तव, आनन्द ठाकुर के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। पश्चात कॉलेज ग्राउण्ड सिलवानी से वन कर्मचारियों के साथ ही वन समितियों के सदस्यों अग्नि मित्रों के द्वारा मोटर साईकिल से बजरंग चौराहा, से तहसील होते हुये रेंज कम्पाउण्ड सिलवानी तक रैली निकाल कर वनों को अग्नि से बचाव करने में सहयोग प्रदान करें तथा वन क्षेत्र में अग्नि की घटनाए पाये जाने पर वन अधिकारी कर्मचारियों को सूचित करने हेतु प्रचार प्रसार किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्याम साहू वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र पालेचा, डिप्टी रेंजर गोबर्धन जाटव, अखिलेश रजक, गोवर्धन शर्मा, कमलेश तिवारी, कार्यवाहक वनपाल जुबेर खान, हरनारायण सिंह, वन रक्षक के साथ ही जोखना बसूनिया, योगेश भल्लावी, संकुल मौर्य, मनोज साहू, श्याम सिंह रघुवंशी, रमाकांत रघुवंशी, भूपेन्द्र लोधी, आकाश तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष योगदान देने के उपलक्ष्य में जुबेर खान, हरनारायण सिंह, आनन्द ठाकुर, मो. तारिक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पधारें हुये अतिथियों आभार दीनानाथ श्रीवास्तव के द्वारा प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button