सीईओ ने सचिव व रोजगार सहायकों का एक-एक दिन का वेतन काटा

पंचायत मुख्यालय पर नहीं मिलने वालों पर गिरी गाज
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत सीईओ आशीष जोशी ने छह पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों का एक-एक दिन की वेतन वृद्धि रोके जाने का आदेश जारी किया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को पंचायत मुख्यालय पर आवश्यक रूप से रहने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान 6 ग्राम पंचायतों से पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक नदारत पाए गए। जनपद पंचायत सीईओ आशीष जोशी ने बताया की पंचायत के भ्रमण के दौरान कई पंचायत में सरपंच सचिव, व रोजगार सहायक अनुपस्थित मिले तथा पंचायत भवन के आसपास गंदगी पाई गई साफ सफाई का अभाव दिखाई दिया। जबकि पंचायत प्रांगण साफ स्वच्छ होना चाहिए । साथ ही कई पंचायत भवनों के निरीक्षण में ऐसा भी प्रतीत हुआ है कि कई दिनों से पंचायत भवनों को खोला ही नहीं गया है आने-जाने के रास्ते पर घास गंदगी देखने को मिली। समस्त सचिव एवं रोजगार सहायकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन पंचायत कार्यालय को खोला जाए पंचायत मुख्यालय पर रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए और सरपंचों से भी कहा गया है कि पंचायत मुख्यालय पर रहकर आमजन की समस्याओं का तुरंत ही निराकरण करें अगर कोई ऐसी समस्या आती है जिसका निराकरण उनके पास नहीं है तो वह जनपद मुख्यालय पहुंचकर समय सीमा में कार्य एवं आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित करवाएं।



