मध्य प्रदेश
यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने हुई अहम बैठक, कैंट विधायक एवं स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में हुई चर्चाएं आवागमन रास्ते पर जाम को रखे दुरूस्त

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, कैंट। जबलपुर जिले की केंट विधानसभा की यातायात व्यवस्था को लेकर की गयी महत्वपूर्ण बैठक।
केंट के विधायक अशोक रोहाणी की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस नं. 1 में आयोजित की गयी। इसमें बिन्दुवार प्रमुख रूप से समस्या एवं निराकरण हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।
- सतपुला ओवर ब्रिज के आगे अधारताल रोड पर व्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जाए।
- गोकलपुर तिराहे से रांझी तक जाम की स्थिति को समाप्त किया जाऐ।
3 रेडी पटरी दुकानदारों को रोड से रांझी हाॅकर जोन में शिफ्ट किया जाए। - सदर मेन रोड की यातायात व्यवस्था के लिए मल्टी लेवल पार्किंग विकसित की जाए।
- सदर मेन में प्रयोग के तौर पर एक ओर छावनी परिषद के माध्यम से गार्ड की निगरानी में पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
- रोड़ के किनारे स्थित छोट दुकानदारों के लिए हाॅकर जाॅन निर्मित किए जाए।
- भारतमाता चैक में निर्मित ट्रैफिक व्यवस्था के लिए स्कूलों के माध्यम से पिक एन ड्रोप सुविधा की जाए एवं स्थायी वाहनों को वहां से अलग किया जाए।
- गोराबाजार से एकता मार्केट तक के ब्रेक डिवाईडर से स्थायी डिवाईडर बनाया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम रांझी रघुवीर सिंह मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेंडे, सीएसपी केंट उदयभान बागड़ी, ओमती सीएसपी प्रदीप मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकरी छावनी परिषद बघेल, सुंदर अग्रवाल, दामोदर सोनी, आशीष राव, विभा उपाध्याय, अजय अग्रवाल, कैलाश देवानी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में हुई।



