अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित आनंद उत्सव होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान, कटनी । आखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संस्थापक पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा एवं मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार धनी व्यक्तियों में से एक संगीतमय कथावाचक प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री तिवारी के मार्गदर्शन में संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गव एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में आयोजित आनंद उत्सव होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिला संयोजिका समाजसेवी श्रीमती गीता पांडे के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम किया गया । जिसमें वयोवृद्ध कमला माता के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पाठक ने की विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी पाठक, श्रीमती शांति शर्मा, श्रीमती मनीषा पांडेय, जिला प्रभारी श्रीमति शशि दुबे सहित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर सर्वप्रथम मां जगदम्बा विराजमान को गुलाल लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ होली फाग गीत भजन एवं एक दूसरे को उत्साहित करते हुए गुलाल लगाया । नाचते गाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया उक्त कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रीमति अनुपमा, श्रीमती सुधा, श्रीमती पुष्पा श्रीमति साधना, सहित पदाधिकारियों को मिष्ठान वितरण किया गया । अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में आनंद उत्सव होली कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।



