युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली, हत्या की आशंका, संदेही हिरासत में
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान थाना अंतर्गत बावली मंदिर के पास 27 मार्च की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही उमरियापान थाना प्रभारी गणेश विश्वकर्मा घटना स्थल पर बल सहित पहुंचकर लाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान पीएम के लिये भेजा गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या में शामिल कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लाश की शिनाख्त करीब तीन घंटे बाद हो पाई। मृतक की पहचान कटरा बाजार निवासी महाजन गौंटिया पिता निम्मू 45 वर्ष के रूप में की गई है। परिवारजनों ने बताया कि शनिवार की रात घर से आठ बजे घर से निकला था लेकिन रात को घर नहीं पहुंचे । परिजनों को सुबह इस बात की जानकारी लगी कि बावली के पास कोई लाश मिली है। मौके पर पहुंचकर हम लोगों ने मृतक की पहचान की। आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है मृतक शराब पीने का आदि था जिस कारण से रात के समय शराब पीने को लेकर कुछ विवाद हुआ होगा इसी बात पर हत्या की गई होगी फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।



