पोडी कला बी का घरेलू ट्रांसफार्मर खराब पूरे गांव में छाया अंधेरा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पोडी कला बी मे घरेलू ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे गांव में छाया अंधेरा। बिजली का आलम यह है कि हर पल हर क्षण गोल रहती है इसके बावजूद एक नई समस्या चरम पर है कि ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से पानी की किल्लत मची हुई है। मौसम ने भी अपनी करवटें बदली और गर्मी का आलम चालू हो गया। बिना बिजली के ऐसा लग रहा है जैसे मनुष्य जीवन की आवश्यकताये अस्त व्यस्त नजर आ रही है। जब ट्रांसफार्मर को लेकर विद्युत अभियंता स्वामी प्रसाद यादव से बात करने की कोशिश की गई तो पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या ट्रांसफार्मर इसी तरह बंद रहेगा अगर ट्रांसफार्मर इसी तरीके से बंद रहा तो ग्राम पंचायत पोडी कला बी की आम जनता गर्मी के कारण बेमौत मर जाएगी। लोगों के यहां शादी विवाह जैसे कार्यक्रम अलग लगे हुए हैं। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को ग्राम पंचायत पोडी कला बी के तरफ अपना रुख करना चाहिए और बिगड़े हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाना चाहिए। जिससे ग्राम पंचायत पोडी कला बी की आम जनता राहत की सांस ले सके।



