धार्मिकमध्य प्रदेश
सिलौंडी में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का वार्षिक अभिषेक सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं कछार गांव बड़ा में जैन समाज द्वारा वार्षिक अभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री पार्श्वनाथ की प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक कर शांतिधारा एवं पूजन-अर्चन किया ।
धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात गंधोदक जल विहार का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की । मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की ।
इस दौरान जैन समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।



