मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित

नगर पालिका परिषद बेगमगंज द्वारा प्रदान किए गए प्रमाण पत्र
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में मध्य प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण संबल योजना के तहत पात्र परिवारों को परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाती है जिसके तारतम्य में नगर पालिका परिषद के सभा कक्ष में अध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा पात्र 6 हितग्राहियों को संबल अनुग्रह राशि योजना के तहत दो दो लाख रुपए के स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। वहीं एक हितग्राही को दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण उनके परिजन को चार लाख रुपए राशि का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
आकस्मिक जिनकी मृत्यु हुई उनमें क्रमश: रेशमा बी, बद्री प्रसाद, रेखा बाई लोधी, अनवरी बी, राकेश सोनी, लाल सिंह साहू उक्त सभी के परिजनों को दो-दो लाख रुपए का स्वीकृति प्रमाण पत्र वहीं रविंद्र नाथ के परिजनों को चार लाख रुपए राशि का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उक्त राशि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा एक क्लिक के माध्यम से पूरे प्रदेश में जारी की जाएगी इसके बारे में भी हितग्राहियों को जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button