मध्य प्रदेश

लोडिंग वाहन ट्रैफिक नियमो को कर रहे अनदेखा, ले जा रहे सवारियां

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज में लोडिंग वाहन संचालकों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही परिवहन अधिकारी का इसीलिए वह पुलिस की नजरों से बचते हुए लोडिंग वाहनों में यात्रियों को बिठाकर ले जा रहे हैं जिससे ट्रैफिक नियमो का जमकर उल्लंघन हो रहा है ।
आपको बता दे कि नगर के दशहरा मैदान और लोहा मील तिगड्डा के आसपास से कई लोडिंग वाहनों द्वारा सवारी भरकर ले जाते हुए देखा जा सकता है जो सरासर परिवहन नियमों का उल्लंघन है लोडिंग वाहन संचालकों ने ऐसे स्थान इसलिए चुने हैं कि ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। लोडिंग वाहन संचालकों की इस रवैए से कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है दशहरा मैदान श्याम नगर से होते हुए कई ग्रामो को पहुंचते हैं वही लोहा मील तिगड्डे से सुनेहरा, भैंसवाई, कीरतपुर, बांसादेही, तिनघरा, नया नगर, वीरपुर, तो दूसरी ओर हैदरगढ़ रोड के गांव को कवर करते हैं लोडिंग वाहनों द्वारा मनमानी करते है सवारियों की जान जोखिम में डालकर सवारियां ले जा रहे है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोडिंग वाहनों में सवारियां ले जाने का मुख्य कारण यही भी है कि परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन सेवा शुरू नहीं की गई है इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग मजबूरी में ऐसे वाहनों में यात्रा करते हैं।

Related Articles

Back to top button