मध्य प्रदेश

फोरलेन हाइवे चौड़ीकरण बनते ही सड़क उखड़ी, थेगड़े लगाकर की जा रही औपचारिकता

इंजीनियरों की बजाय अनट्रेंड कर्मचारियों से करवा रहे घटिया पेंचवर्क
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने 53 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन हाइवे सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की सौगात शहरवासियों को दी है। जिसके चलते इस निर्माण कार्य का ठेका हरियाणा के ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जादौन को दिया गया है।फोरलेन सड़क चौड़ीकरण घटिया निर्माण की वजह कई जगहों पर बनते ही धंस चुकी है। शहर के निवासी निरंजन पप्पू कुशवाहा, ओमकार गौर, दीपक नागवंशी का कहना है कि सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं कराई जा रही है। सड़क उखाड़े बगैर ही सड़क पर गिट्टी डामर का मिश्रण अनट्रेंड कर्मचारियों द्वारा डाल कर रस्म अदायगी की जा रही है।
पीडब्लूडी रायसेन के जिम्मेदार अधिकारियों सहित ठेकेदार के साइट इंजीनियर निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हैं।
एक साइड की सड़क निर्माण दूसरी तरफ की अधूरी वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी…..
सागर भोपाल स्टेट हाइवे सड़क चौड़ीकरण कार्य सागर भोपाल तिराहे से लेकर पाटनदेव होते हुए जिला जेल पठारी तक लगभग 6 किमी तक बननी है। ये सड़क चौड़ीकरण की डेड लाइन माह जून 2021 तक पूरी की जानी थी। लेकिन डेड लाइन बीत जाने के 8 महीने के बावजूद फोरलेन हाइवे सड़क चौड़ीकरण कार्य अधूरा ही पड़ा है। वर्तमान में सागर तिराहे से लेकर मुखर्जी नगर कालोनी मेनगेट तक सिंगल सड़क बन सकी है।बिखरती गिट्टियां और उड़ती धूल शहर की फिलहाल पहचान बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button