मध्य प्रदेश

मुखर्जी नगर कॉलोनी में सड़क पर खड़े वाहनों से आवागमन हो रहा प्रभावित

ट्रैफिक सिस्टम को सुधारें कौन, राहगीर परेशान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शहर की पॉश कॉलोनी मुखर्जी नगर वार्ड 11 और जसवंत नगर में आम सड़कों पर लोगों के वाहन घंटों खड़े रहते हैं। मकान वाहन मालिक बजाय मकानों के परिसर में खड़े करने की चार पहिया वाहनों को मेनरोड पर ही खड़े किए जा रहे हैं।जिससे सड़क संकरी होने की वजह से दो पहिया वाहन चालकों सहित राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परेशान लोगों ने एसपी विकाश कुमार शाहवाल ट्रैफिक प्रभारी सिटी गोविंद प्रसाद मेहरा से लापरवाह वाहन मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही करने की मांग की है।
फोरलेन सड़क किनारे लगे मिट्टी पत्थर के ढ़ेर, हादसे का अंदेशा….
फोरलेन हाइवे सड़क कच्ची पुलिया से लेकर भारत नगर पक्की पुलिया तक मिट्टी पत्थरों के ढ़ेर कई दिनों से लगे हुए हैं। जिससे सड़क संकरी हो गई है।इस कारण वाहन चालकों सहित राहगीर आवागमन को लेकर बेहद परेशान हैं। वहीं चिनार चिल्ड्रन पार्क कलेक्टर बंगले के बगल में सांईबिहार कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क पिछले दो से ढ़ाई महीनों से बंद है।यहां के निवासी अर्जुन जाटव, वीएस बुंदेला, भूरा यादव, आकाश सक्सेना का कहना है कि सड़क पर मिट्टी कीचड़ सही रही सही कसर घुटनों गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे सांई बिहार कालोनी के रहवासी हैरान परेशान हैं।

Related Articles

Back to top button