प्राक्कलन समिति का उदयपुरा दौरा, शहीद स्मारक, चिंकी बोरास परियोजना की समीक्षा बैठक
रिपोर्टर : आशीष रजक
रायसेन/ उदयपुरा। 9 फरवरी 2022 को मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति का उदयपुरा के ग्राम बोरास का दौरा निश्चित हुआ है। पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत (समिति सभापति) के नेतृत्व में प्राक्कलन समिति में वरिष्ठ पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायकों मध्य प्रदेश शासन के कमिश्नर, रायसेन, नरसिंहपुर कलेक्टर और इंजीनियर शामिल हैं। 9 फरवरी 2022 को प्राक्कलन समिति शाम 5:30 बजे बोरास शहीद स्मारक पहुंचेगी जहां पर पुष्पांजलि एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा तत्पश्चात नर्मदा पूजन का कार्यक्रम तय है। तय समय के तत्पश्चात समिति द्वारा चिंकी बोरास परियोजना की समीक्षा बैठक ली जाएगी ज्ञात हो कि ठाकुर रामपाल सिंह के अथक प्रयासों के चलते इस योजना को जल्द चालू किया जा रहा है जिसके कारण उदयपुरा तहसील के गांव गांव के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा जिससे उदयपुरा तहसील के किसानों को एक बहुत बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। जिसके चलते किसानों में एक अलग ही खुशी की लहर है। क्षेत्र के किसानों ने ठाकुर रामपाल सिंह को उनके अथक प्रयासों के बाद लागू की जा रही चिंकी बोरास परियोजना हेतु धन्यवाद प्रेषित किया। प्रदेश प्रवक्ता ब्रज गोपाल लोया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बताया की विधायक रामपाल सिंह के प्रयासों से चिंकी बोरास परियोजना को अंतिम रूप हेतु समीक्षा बैठक की जाएगी। चिंकी बोरास परियोजना के कारण क्षेत्र का सिंचाई रकबा बढ़ जाएगा। जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान एवं मंडल अध्यक्ष ऋषि परमार ने क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासियों से उक्त निश्चित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।



