क्राइम

बोरवेल डाईवर ने पेड़ से लटक कर लगाई फांसीगुरूवार को हुए एक्सीडेंट से मानसिक रूप से था परेशान

सिलवानी । शुक्रवार की सुबह नगर के वार्ड 13 राय कालोनी में रघुवंशी मंगल भवन में बोरबेल डाईवर का शव कदम के पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सिलवानी पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम रघुवंशी की बोरबेल मशीन का चालक तरवरसिंह आदिवासी उर्फ नेता पिता घूमनसिंह उम्र 26 साल निवासी बरेली थाना सुल्तानगंज ने गुरूवार की रात्रि में बोरबेल मशीन के मालिक घनश्याम रघुवंशी के ही रघुवंशी मंगल भवन में कदम के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि वह दो तीन साल से बोरबेल मशीन पर कार्य करता था और सिलवानी में ही मंगल भवन में रहता था। गुरूवार को बोरबेल मशीन में सुधार कार्य कराने भोपाल गया था और वापिस आते समय बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रायसेन भोपाल रोड पर एक बस से एक्सीडेंट हो गया था जिसमें एक महिला भूरीबाई की मौके पर ही मौत गई थी और घटना में तीन चार अन्य लोग भी घायल हो गये थे, वह घटना स्थल से बोरबेल मशीन छोड़कर फरार हो गया था और रात्रि में रघुवंशी मंगल भवन में ही कदम के पेड़ से गले में रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। जो जमीन से करीब 8 फिट ऊंचा लटका हुआ था, बताया जाता है कि मृतक तरवरसिंह की 18 फरवरी को लगुन फलदान होना था।
इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश प्रतापसिंह का कहना है कि मंगल भवन के चौकीदार की सूचना पर मर्ग कायम किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वही सूचना मिली है कि मृतक बोरबेल में ड्राईवरी करता था और कल उसका बिलखिरिया के पास दुर्घटना घटित कर आ गया था उक्त दुर्घटना में एक महिला की मौत और अन्य घायल हुये है, संभवत उसी को लेकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनो के बयान लिए जा रहे है, मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं पाए गए, घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button