धार्मिकमध्य प्रदेश

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, श्रीराम कथा प्रारंभ

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । ग्राम उचेरा जमुनिया में पतलेश्वर हनुमान मंदिर में गुरुवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना रहा। संगीतमय श्री राम कथा 16 से 22 दिसम्बर तक का आयोजन कथा वाचक परम पूज्य श्री बृह्मांचारी जी महाराज के प्रिय शिष्य पं. श्री हितेशकृष्ण जी शास्त्री द्रारा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जावेगा । मंच संचालन पं. श्री बालकृष्ण जी शास्त्री जी द्रारा किया जायेगा । इस भक्तिमय कार्यक्रम को स्थानीय श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओ से श्रीराम कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button