कृषि

सोयाबीन को लगा येलो मोजेक, महंगे कीटनाशक भी हुए बेअसर

पीले पड़ रहे हैं फसल के पत्ते, किसानों को फिर बड़े नुकसान की आशंका
सिलवानी।
किसानों को पिछले तीन-चार साल से सोयाबीन फसल में नुकसान हो रहा है। इससे परेशान होकर क्षेत्र के कई किसानों ने इस बार सोयाबीन फसल की जगह बड़ी संख्या में धान की फसल लगाई है। इसके बाद भी क्षेत्र में कई किसानों ने सोयाबीन की फसल लगाई है। सोयाबीन फसल में इस बार फिर किसानों को नुकसान होने का अंदेशा है। क्षेत्र में सोयाबीन की फसल में येलो मौजेक रोग लगने लगा है। इससे फसल के पत्ते अचानक पीले पड़ रहे हैं। किसानों ने अपनी फसल को स्वस्थ रखने और अच्छी पैदावार के लिए महंगे दाम पर बीज खरीदकर बोवनी की थी। कुल मिलाकर सोयाबीन अब लगातार घाटे वाली फसल बनती जा रही है।
लागत अधिक लाभ कम
किसान फसल लगाते समय महंगे बीज और कीटनाशक का उपयोग करते हैं। वहीं फसल को बीमारियों, इल्लियों से बचाने के लिए महंगी दवा डाली जाती है। इससे फसल की लागत बढ़ रही है। वहीं जब फसल की कटाई का समय आता है तब फसल का उत्पादन कम होने से उन्हें कम लाभ होता है।

Related Articles

Back to top button