मध्य प्रदेश

सीएम राइज विद्यालय उमरियापान के छात्रों ने जबलपुर विटनरी ग्राउंड का शैक्षणिक भ्रमण किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान के छात्रों को प्रथम महाकौशल विज्ञान मेला विटनरी ग्राउंड सिविल लाइन जबलपुर में शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को परिसर में लगे विभिन्न संस्थाओं के स्टालों में जैसे इसरो, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, एन टी पी सी हाइड्रो पावर, साइबर सिक्योरिटी, एन एच आई ,आदि 100से ज्यादा स्टालों का छात्रों को भ्रमण करवाया गया एवं इससे संबंधित अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं के विद्यार्थियों के द्वारा प्रश्न पूछे एवं उनका संतुष्टि पूर्ण उत्तर भी प्राप्त किया। विज्ञान के प्रति समझ एवं सीखने के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए विज्ञान के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों एवं उनका समाधान कल्याणकारी मानव समाज के लिए कैसा हो इसपर भी विद्यार्थियों ने चर्चा की, विद्यार्थियों ने चंद्रयान, मंगलयान, न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के एक एक बिंदु को ध्यान से समझा। छात्रों को लगातार विज्ञान के उन सिद्धांतों को भी प्रदर्शनी स्थल पर समझाया गया जिन सिद्धांतो पर विभिन्न यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कृषि में उपयोग वाले ड्रोन, आधुनिक मृदा परीक्षण लैब आई आई टी डी एम द्वारा निर्मित फोल्डिंग ई साइकिल, फॉर्मूला वन रेसिंग कार की तकनीकी को जाना, छात्रों ने इससे पहले सिर्फ कक्षा में 3 डी पढ़ते थे जिससे कक्षा में उन्हें समझने में कठिनाई होती थीं लेकिन मेले में चश्मा पहनकर उसे देखा तो उनका कॉन्सेप्ट क्लियर हो गया। इस प्रकार के आयोजन छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है व नवाचार करने को प्रेरित करती है।

Related Articles

Back to top button