मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य दीपक कुमार अहिरवार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संयोजन में अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को “स्वामी विवेकानंद के शिकागो व्याख्यान” को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से दिखाया गया। और बताया गया कि स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर, 1893 को अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में एक प्रसिद्ध भाषण दिया था इस भाषण में उन्होंने कई मुद्दों पर प्रकाश डाला था। इस भाषण ने दुनिया के सामने भारत की छवि को बदल दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है।
मुझे गर्व है कि मैं ऐसे देश से हूं जिसने सभी धर्मों और सभी देशों के सताए गए लोगों को अपने यहां शरण दी।
हम विश्व के सभी धर्मों को बराबर सम्मान देते हैं। जिस तरह नदियां अलग-अलग जगहों से निकलती हैं और अपना रास्ता चुनकर आखिरकार जाकर समुद्र में मिलती हैं। उसी तरह इंसान भी अपनी मर्ज़ी से अपना रास्ता चुन सकता है आदि।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी निमिषा माहेश्वरी, नीलिमा दुबे, सूरज कुमार पटेल, दीपांशु मिश्रा, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार झरिया, डॉ पूजा सिंह, प्रताप सिंह कोली, अभिलाषा वशिष्ठ, हिना मलिक, विजय धाकड़, महेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का संयोजन केके साहू विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रताप सिंह कोली ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button