खेल

खेल मैदान में चमके बेगमगंज के सितारे, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल बेगमगंज के खिलाड़ियों ने पीटीआई पीएस ठाकुर के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बच्चों के दमदार खेल ने स्कूल और जिले का मान बढ़ाया।
अंडर-14 गोला फेंक में हर्षिता तोमर ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं अंडर-17 डिस्कस थ्रो में सौम्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। अंडर-17 हाई जम्प में निशा गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-19 डिस्कस थ्रो में वैदेही व्यास ने और अंडर-19 डिस्कस थ्रो में ही मो. साद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मो. अमन ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर सबका ध्यान खींचा।
इन सभी खिलाड़ियों का चयन अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे 15 एवं 16 सितंबर को भोपाल में रायसेन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल प्राचार्या सिस्टर मरीना, मैनेजर सिस्टर वलसा, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्र तोमर, पवन दुबे, सत्यजीत दुबे, बृजेश लोधी, राजीव दुबे, रवि राज, मनीष श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कामना कर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button