मध्य प्रदेश
प्रियंका गौर रायसेन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त

रायसेन । शुक्रवार के भोपाल के 9 मसाला स्ट्रीट रेस्टोरेंट में दलित पिछड़ा समाज के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से” दलित पिछड़ा समाज संगठन “DPSS के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन नाइन मसाला स्ट्रीट भोपाल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ! इसमें प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव जिला एवं जनपद पंचायत में प्रभावी रूप से संगठन की भूमिका पर चर्चा हुई! इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी कार्यक्रम में रायसेन, भोपाल, नसरुल्लागंज, बुधनी, रेहटी, आदि क्षेत्र की टीम ने संगठित रूप से सम्मिलित होकर सहभागिता की। इस दौरान समाज संगठन के संस्थापक दामोदर यादव के मन्शानुरूप प्रियंका गौर को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला रायसेन नियुक्त किया गया।



