मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन का कार्य बंद, आक्रोशित ग्रामीणों का 5 दिसंबर से धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी में जल जीवन मिशन का कार्य पिछले पांच छह महीने से बंद है।
ठेकदार की मनमर्जी से संगम कॉलोनी रोड को खोदकर छोड़ दिया है। संगम कॉलोनी रोड से लगभग एक दर्जन गांव लोग का आना जाना होता है रोड की बीचों बीच रोड खुदी होने के कारण रोज ही छोटे छोटे हादसे हो रहे है। ग्राम के कुछ लोग रोड में गिरने से घायल भी हो चुके है।
कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी पीएचई विभाग अधिकारी चुपी साधे है
सिलौंडी के अनेक लोगों को नल जल योजना से नया कनेक्शन से घर बैठे पानी मिलने की सुविधा हो जाएगी। अभी गांव के ऊपरी हिस्से में गर्मी में पानी की बहुत दिक्कत होती है पुरानी पाइप लाइन में अनेक जगह लीकेज होने से अनेक परिवार को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पा रहा है।
सिलौंडी सरपंच पंचों संतोष कुमार ने बताया कि ठेकेदार से अनेक बार जल जीवन मिशन का कार्य शुरू करने चर्चा कर चुकी हूं बार बार लेबर ना होने का बहाना कर रहा है।
सिलौंडी उपसरपंच राहुल राय ने बताया कि मैंने ग्राम पंचायत के समस्त पंच के साथ कलेक्टर जनसुनवाई में जल जीवन मिशन कार्य अधूरा होने की शिकायत किया हूं परन्तु अभी तक ठेकेदार सिलौंडी जल जीवन मिशन का कार्य शुरू नही कर रहा है जिसके कारण पूरा गांव परेशान है।
सिलौंडी के जागरूक लोगों ने बताया यदि पीएचआई विभाग 4 दिसम्बर 2025 तक जल जीवन मिशन का कार्य शुरू नही करता तो 5 दिसम्बर 2025 से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button