मध्य प्रदेशराजनीति

ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरेली का गठन, विधायक ने दिये नियुक्ति प्रमाण पत्र

रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव को दृष्टिगत करते हुये म.प्र.vकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा. कमलनाथ की स्वीकृति, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल की सहमति एवं उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेन्द्र पटेल की अनुसंशा पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी मे कार्यकर्ताओ को नियुक्ति प्रदान की । वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता यशवन्त सराठे को ब्लाक मीडिया प्रभारी, ठा.श्रवण सिंह एवं रमेश शर्मा को ब्लाक उपाध्यक्ष, ठा. गंभीर सिंह, छविराम विश्वकर्मा एवं भूपत सिंह ठाकुर ब्लाक महामंत्री, पद पर नियुक्त किया गया। विधायक देवेन्द्र पटेल ने नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किये।
इन सभी पदाधिकारियो की नियुक्ति पर विधायक देवेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजीव पालीवाल, ओमप्रकाश भावसार, राधेश्याम शर्मा, वीरेन्द्र सिह राजपूत, नगर अध्यक्ष सै.अफजल अली, देवेन्द्र जैन, पार्षद हरीश मालवीय, मो.उवेश खान, पत्रकार हसीव निगार, सूरज अली, सेन समाज अध्यक्ष घनश्याम सराठे आदि ने वधाई दी एवं कांग्रेस परिवार का आभार माना।

Related Articles

Back to top button