गूढ़ा माध्यमिक शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम तहत पौधरोपण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गूढ़ा माध्यमिक शाला एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत पौधारोपण किया गया। वन परिक्षेत्र तेजगढ़ अधिकारी रेंजर नीरज पांडे एवं वन परिक्षेत्र तेजगढ़ डिप्टीरेंजर नेकनारायण खरे माध्यमिक शाला प्रधान अध्यापक अरविन्द पाल, शिक्षक रमेशकुमार अहिरवार, शिक्षक लोकेश प्रधान, शिक्षक दशरथ सेन, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह लोधी, सचिव वीरेंद्र सिंह लोधी, भगवत सिंह लोधी पत्रकार, ग्राम कोटवार साहबसिंह लोधी, सुरेश खरे, मानसिंह लोधी द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान वनपरिक्षेत्र तेजगढ़ अधिकारी रेंजर नीरज पांडे ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन एवं शुद्ध वातावरण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। प्रधान अध्यापक अरविन्द पाल सिंह ने कहा कि हमें अगर आने वाली पीढ़ी को सही परिवेश और शुद्ध वातावरण देना है, तो पौधारोपण कर उनकी रक्षा करना बेहद जरूरी है। सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह ने ने कहा प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, अगर हमें पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है तो पौधारोपण करना चाहिए, अगर पौधारोपण को एक अभियान के रूप में लें, तो निश्चित ही अपना परिवेश हरा भरा हो जाएगा।



