नवरात्र के समापन पर जवारे का विसर्जन, नंगे पांव निकले श्रद्धालु

रिपोर्टर :शिवकुमार साहू
सांईखेड़ा । चैत्र नवरात्रि के समापन पर जवारों को विसर्जन चल समारोह के साथ निकाला गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से जवारे अखाड़ों के साथ निकाले गए। यहां पर महिलाओं ने भजनों की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी भक्तों को भक्तिरस में डुबो दिया। सिर पर ज्वारों से सजे कलश लेकर महिलाएं बेगम नदी घाट तक गई, जबकि युवा-बुजुर्ग देवी मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
चल समारोह में पंडा के अनुयायियों ने माता के बाने को गाल में लगाकर चल रहे थे। वहीं भक्तगण डीजे की धुन में नाचते गाते एवं ढोल नगाड़ों के साथ जय माता दी के नारे लगाते चल रहे थे। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर चल समारोह चौधरी मोहल्ला से बाजार मोहल्ला बस स्टैंड से होते हुए माता मंदिर से बेगमनदी में विसर्जन किया गए सिर्फ शहरी क्षेत्र ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा मंदिरों में और घरों में जवारे कलश स्थापित किए गए थे। जिन्हें स्थानीय नदी, तालाब अथवा जल स्रोतों में विर्सजन किया गया। इससे पहले उनका विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।



