धार्मिकमध्य प्रदेश

Bageshwar dham : श्री राम कथा के उपरांत वृद्धाश्रम पहुंचे बागेश्वर धाम के महाराज, बांटे कम्बल

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । श्री बागेश्वर धाम (Bageshwar dham ) के धीरेंद्र जी महाराज श्रीराम कथा में प्रवचन देने के बाद वृद्धाश्रम पहुंचे जहां महाराज जी की भव्य आगवानी की। महाराज जी ने वृद्धा आश्रम में पुरुष और महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को कंबल और भभूति वितरित की। पुलिस व्यवस्था पर्याप्त रूप से चाक-चौबंद रही। महाराज जी के वृद्ध आश्रम आने की खबर आसपास के लोगों को लगने पर वह भी दर्शन करने पहुंचे और शहर के रामकुमार स्कूल में चल रहे बागेश्वर धाम के तत्वाधान में भंडारे में शामिल होना था, लेकिन भक्तों का जनसैलाब अधिक संख्या में उमड़े जाने के कारण वह रामकुमार स्कूल भंडारे में शामिल नहीं हो पाए।

Related Articles

Back to top button