मध्य प्रदेश

पढ़ना-लिखना अभियान के तहत बुनियादी मूल्यांकन परीक्षा 26 मार्च को

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला परियोजना समन्वयक सीबी तिवारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
भारत सरकार द्वारा संचालित पढ़ना-लिखना अभियान के अंतर्गत मप्र शासन के निर्देशानुसार 26 मार्च शनिवार को होने वाली नवसाक्षर की बुनियादी मूल्यांकन परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा केन्द्र में बैठक आयोजित की गई। जिला परियोजना समन्वयक शसीबी तिवारी ने बैठक में उपस्थित सातों के विकासखण्डों के बीआरसीसी तथा जनपद शिक्षा केन्द्रों के साक्षरता मिशन के सह समन्वयकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। नवसाक्षर बुनियादी मूल्यांकन परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर से सामाजिक चेतना केन्द्र तक प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की गई है।
जिला परियोजना समन्वयक ने निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशानुसार यह सुनिश्चित किया जाए कि 15 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक असाक्षर, नवसाक्षर, ड्राप आउट इस बुनियादी मूल्यांकन में शामिल हो। गॉव में मुनादी कराकर, रैली निकालने सहित अन्य माध्यमों से इसकी जानकारी लोगों को तक पहुंचाई जाए। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मॉनीटरिंग दलों का गठन करते हुए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। बैठक में जिला नोडल अधिकारी सीपी अम्बेश तथा पढ़ना-लिखना अभियान के सहायक जिला समन्वयक डॉ एम आलम द्वारा कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button