किसानों के लिए गेहूॅ विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग सुविधा प्रारंभ
रायसेन । रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में किसानों के समर्थन पर गेहूॅ विक्रय के लिए एसएमएस के इंतजार को समाप्त करते हुए किसान उपज विक्रय करने के लिए उपार्जन केन्द्र का चयन एवं उपज विक्रय की दिनांक स्वयं ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा 23 मार्च से ww.mpeuparjan.nic.in पर प्रारंभ हो गई है। किसान अपने पंजीयन में दिए गए मोबाईल नम्बर से मोबाईल, एमपी ऑनलाईन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे, उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। किसान द्वारा अपनी उपज विक्रय के लिए आगामी सात दिवस हेतु स्लॉट बुकिंग की जा सकती है जो तीन कार्य दिवस तक वैध रहेगी। किसी भी किसान से आंशिक स्लॉट बुकिंग, आंशिक क्रय नहीं किया जाएगा। जिले के किसानों से अपने किसान पंजीयन पर समर्थन मूल्य पर गेहूॅ विक्रय हेतु www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग कराने का अनुरोध किया गया है।



