मप्र आदिवासी कांग्रेस कमेटी महामंत्री दौरा मृतक परिवार के यहां पर चन्द्रपुरा में पहुंचकर दी सांत्वना दी
बोली -मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन जिले की तहसील सिलवानी के ग्राम चन्द्रपुरा, खमरिया में शुक्रवार को दोपहर कांग्रेस आदिवासी नेता प्रकाश सिंह ठाकुर ने मृतक राजू धुर्वे, हरि सिंह आदिवासी के घर पहुंचकर प्रभावित परिजनों से मिले। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए निर्दोषों पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि मृतकों के परिवारों की भरसक मदद की जाएगी। मृतक राजू धुर्वे की मां और पत्नी से हर सहयोग की बात कही कि चिंता बिल्कुल करने की जरूरत नहीं है।उनके साथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कार्यालय प्रभारी श्रीमती चंद्र सर्वेट, नीलमणि शाह प्रभारी रायसेन चन्द्रपुरा में शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजे पहुंचे। वे यहां करीब 3 घण्टे रुके और मदद के लिए मृतकों के परिजनों से अलग अलग चर्चा की।
कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रभाग ने भी किया दौरा की… संवेदनाएं व्यक्त….,
कांग्रेस अनुसूचित जनजाति संघठन महामंत्री चंद्रा सरवटे, महिला प्रभात आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रकाश सिंह ठाकुर वीरेंद्र सिंह राज जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल साथ ही नीलमणि शाह नरसिंहपुर सागर रायसेन जिले के प्रभारी साथ में अभिषेक रघुवंशी आदि लोग चंद्रपुरा एवं चैनपुर पटपरी खमरिया पर पहुंचकर मृतक हरि सिंह के घर सारे परिवार के साथ बैठकर दुख दर्द को भलीभांति जाना। यह आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी गरीब आदिवासियो के साथ मदद के लिए खड़ी है।



