धार्मिक
सन्यासी महाराज में हुआ भंडारा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान झंडा चौक स्थित सिद्ध सन्यासी महाराज मंदिर मैं रामायण पाठ का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सन्यासी महाराज की 12वीं प्रतिमा स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर सन्यासी महाराज का विशेष पूजन कर शहद, घी, दूध ,दही शक्कर से सन्यासी महाराज का अभिषेक किया गया । इस अवसर पर ब्राह्मण भोज एवं कन्या भोजन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भंडारा का आयोजन किया गयाजिसमें समस्त श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया ।



