मध्य प्रदेशराजनीति

आताताई मुगल शासक औरंगजेब को सपा नेता की विवादित टिप्पणी पर भाजयुमो ने पुतला फूंका

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी द्वारा दिए गए विवादित टिप्पणी को लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजमणि सिंह बघेल के नेतृत्व में, व जिला मंत्री पलाश दुबे के संयोजन में सपा नेता अबू आजमी द्वारा दिए अपमानजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बुधवार की शाम सिहोरा बस स्टैंड पर अबू आजमी का पुतला दहन किया गया।
भाजयुमो ने कहा है कि सपा नेता के विवादित टिप्पणी जिसमें उन्होंने औरंगजेब के शासनकाल को भारत का स्वर्ण युग बताया, से हिंदू समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं। इतिहास गवाह है कि औरंगजेब के शासन में हिंदुओं पर अत्याचार किए गए, मंदिर तोड़े गए और धार्मिक असहिष्णुता को बढ़ावा दिया गया। ऐसे में अबू आजमी का यह बयान न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का प्रयास है, बल्कि हिंदू समाज का अपमान भी है।
उपरोक्त संबंध में भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने कहा है कि है कि समाजवादी पार्टी के नेता लगातार महाकुंभ से लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं । अबू आजमी ने जिस तरह से मुगल शासक औरंगजेब जैसे आताताइयों का नाम लेकर महिमा मंडल कर रहे हैं। यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समाजवादी पार्टी के चाल चरित्र का पता चलता है समाजवादी पार्टी के लोग आतंकियों और आताताइयों का समर्थन करते हैं पर यह हिंदुस्तान में नहीं चलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित राजा मोर, अनुपम सराफ, अंनत नौगरहिया, रामकृष्ण पटेल, माधव मिश्रा, शिशिर पाण्डेय, पलाश दुबे, रोहित यादव, विनय श्रीपाल, लालू यादव, धर्मेंद्र पटेल, अंकित तिवारी, कान्हा पांडे, पवन मिश्रा, रत्नेश दुबे, प्रांजल तिवारी, भालू चौरसिया, सौरव गोटिया आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा जिला मंत्री पलाश दुबे ने किया।

Related Articles

Back to top button