एकल अभियान का नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग प्रारंभ

सिलवानी । एकल अभियान मध्य भारत संभाग अंचल बरेली केंद्र सिलवानी का नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग स्थान संच प्रतापगढ़ में प्रारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र में अंचल अध्यक्ष आदित्य रामशरण ने दीप प्रज्ज्वलित व भारत माता को फूल माला से पूजन कर दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया । अंचल अध्यक्ष आदित्य रामशरण ने सभी आचार्य भैया दीदी व सेवाव्रती कार्यकर्ता बंधुओं को मार्गदर्शित किया, जिससे दस दिवसीय वर्ग व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। कार्यक्रम के प्रारंभ में आदित्य रामशरण ने अपने संबोधन में कहा कि सभी आचार्य भैया दीदी अपने अपने संच में एकल विधालय को नियमित रूप से संचालित करें एकल अभियान प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार के ध्येय को लेकर कार्यरत है हम सभी को मिलकर वनवासी समाज के सर्वांगिक विकास के लिए कार्य करना है जिसमें वनवासी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले संस्कारवान बने एवं योग को दिनचर्या में सम्मिलित कर स्वस्थ्य रहे। स्वस्थय शरीर में ही सुविचारों का आगमन होता है अच्छे विचार ही व्यक्ति को संस्कारवान बनाते है।
इस अवसर पर अंचल समिति के अध्यक्ष आदित्य रामशरण, नीरज जोशी (अंचल कार्यालय प्रभारी), वीरेंद्र यादव ( प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ), संच समिति से गोविंद राठौर, रवि राय, कुंजविहारी रघुवंशी (वर्ग प्रभारी), सेवाव्रती महेंद्र कुमार भल्लावी अंचल अभियान प्रमुख, दर्शन सिंह धुर्वे अंचल प्रशिक्षण प्रमुख, हल्के सिंह अंचल कार्यलय प्रमुख, अंकित खेल शारीरिक प्रशिक्षक, सभी संचो से संच प्रमुख व सभी संच से आचार्य भैया दीदी उपस्थित रहे।



