रेल्वे स्टेशन मासूम की मौत के मामले में संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी1
दमोह। दमोह रेलवे स्टेशन पर एक मासूम की मौत हो जाने पर परिजनों के बताएं अनुसार एक व्यक्ति को सीसीटीवी के आधार पर दमोह पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह रेलवे स्टेशन पर एक मासूम की मौत हो जाने के बाद जीआरपी, आरपीएफ और दमोह पुलिस लगातार अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही थी, जहां वह व्यक्ति छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र से दमोह पुलिस ने अभीरक्षा में लिया है, इसमें विशेष भूमिका दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में साइबर सेल, दमोह कोतवाली थाना प्रभारी आनंदसिंह ठाकुर के नेतृत्व में एएसआई रमाशंकर मिश्रा, आरक्षक आकाश पाठक, आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक केके और जीआरपी पुलिस ने छतरपुर के गुलगंज थाना पहुंचकर व्यक्ति कमलेश को अभिरक्षा में लेकर दमोह लाया जा रहा है जिससे पूछताछ की जा रही है।



