मध्य प्रदेश

भारत की राजनीति में मील का पत्थर साबित हुआ मन की बात कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत भी शामिल हुए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजन, खिलाड़ी स्वच्छता कर्मी, कलाकार, अग्रणीय किसान, रचनात्मक काम करने वाले एवं आम नागरिक कार्यक्रम ने पहुंचे और मन की बात सुनी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है जो गैर राजनैतिक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थू mसिंह बड़े भैया, मंडल अध्यक्ष कमलसिंह साहू, एडवोकेट ओपी दुबे, भगवान सिंह ठाकुर, राकेश भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, सत्यजीत दुबे, राकेश राय, महेश साहू, गुलाब रजक, ओमकार यादव, गुड्डा यादव, अजय सिंह जाट, लेखराज ठाकुर, दिनेश गुप्ता, आदर्श शर्मा, हरि साहू, राजकुमारी शाक्य, प्रताप ठाकुर, रवि अहिरवार, हरिराम लोधी, अमर सिंह शाक्य, गंभीर सिंह ठाकुर, बृजेश लोधी, प्रदीप मोदी, रामाधार चौरसिया, हेमंत विश्वकर्मा, मुकेश पाटकर, शोभाराम नगरिया, अजब सिंह ठाकुर एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button