आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 29 जुलाई 2024
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु
🌤️ मास – श्रावण मास
🌗 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – सोमवार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि 05:56 PM तक उपरांत दशमी
✏️ तिथि स्वामी : नवमी तिथि की देवी हैं दुर्गा। इस तिधि में जगतजननी त्रिदेवजननी माता दुर्गा की पूजा करने से मनुष्य इच्छापूर्वक संसार-सागर को पार कर लेता है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र भरणी 10:55 AM तक उपरांत कृत्तिका
🪐 नक्षत्र स्वामी : भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस नक्षत्र के देवता यम हैं। ये मृत्यु के देवता हैं।
⚜️ योग – गण्ड योग 05:55 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग
⚡ प्रथम करण : तैतिल – 06:39 ए एम तक गर – 05:55 पी एम तक
✨ द्वितीय करण ::वणिज – 05:17 ए एम, जुलाई 30 तक विष्टि
🔥 सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 08:31:00 A.M से 09:49:00 A.M बजे तक
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:21:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:37:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:38 ए एम से 05:41 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:43 पी एम से 03:37 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:14 पी एम से 07:35 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:14 पी एम से 08:17 पी एम
💧 अमृत काल : 06:17 ए एम से 07:50 ए एम
🗣️ *निशिता मुहूर्त : 12:07 ए एम, जुलाई 30 से 12:49 ए एम, जुलाई 30 🚕 यात्रा शकुन – मीठा दूध पीकर यात्रा करें। 👉🏽 आज का मंत्र – ॐ सौं सौमाय नम:। 💁🏻 आज का उपाय – शिवलिंग का दुग्धाभिषेक करें। 🌳 वनस्पति तंत्र उपाय – पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं। ⚛️ पर्व एवं त्यौहार – स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्मृति दिवस, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम अरुणा आसफ़ अली पुण्य तिथि, फिल्म अभिनेता संजय दत्त जन्म दिवस, भारतीय पार्श्व गायक इश्मीत सिंह सोढ़ी पुण्य तिथि, शास्त्रीय संगीतकार वसुंधरा कोमकली पुण्य तिथि, जयपुर की महारानी – महारानी गायत्री देवी स्मृति दिवस, राष्ट्रीय चिकन विंग दिवस, राष्ट्रीय लिपस्टिक दिवस, वर्षा दिवस, राष्ट्रीय लज़ान्या दिवस, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) ✍🏼 विशेष – नवमी तिथि को काशीफल (कोहड़ा एवं कद्दू) एवं दशमी को परवल खाना अथवा दान देना भी वर्जित अथवा त्याज्य होता है। नवमी तिथि एक उग्र एवं कष्टकारी तिथि मानी जाती है। इस नवमी तिथि की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा जी हैं। यह नवमी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह नवमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना निषेध बताया गया है। क्योंकि नवमी तिथि को लौकी का सेवन गौ-मांस के समान बताया गया है। 🏘️ *_Vastu tips* 🏚️
घर की शांति के लिए महिलाओं के वास्तु टिप्स
महिलाओं को कभी भी घर की स्वच्छता में काम आने वाले झाड़ू को पैर लगाने से बचना चाहिए।
महिलाओं को भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई अन्य बर्तन चूल्हे या गैस पर से हटा देने चाहिए।
महिलाओं को घर का कोई भी दरवाजा अपने पैर की मदद से नहीं खोलना चाहिए।
महिलाओं को भूलकर भी घर की दहलीज पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए।
महिलाओं को रसोई घर में रात्रि सोने से पहले झूठे बर्तन अवश्य साफ कर देने चाहिए।
महिलायें ध्यान रखें, घर में स्तिथ शौचालय के दरवाजे को हमेशा बंद रखना चाहिए।
संध्या के समय घर आने वाले किसी भी व्यक्ति का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए।
महिलाओं को सप्ताह में एक बार घर के अन्दर समुद्री नमक से पोंछा जरूर लगाना चाहिए।
महिलाओं को सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए, इससे घर में धन की बरकत होती है।
महिलायें विशेष ध्यान रखें, घर में छोटी या बड़ी कोई भी घड़ी को बंद न रहने दें।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
घर के झगड़े मिटाने और सुख-शांति पाने के उपाय
शनिदेव स्वयं कहते हैं कि ‘जो शनिवार को पीपल को स्पर्श करते है, उसको जल चढ़ाता है, उसके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उसको कोई पीड़ा नहीं होगी |’ ग्रहदोष और ग्रहबाधा जिनको भी लगी हो, वे अपने घर में ९ अंगुल चौड़ा और ९ अंगुल लम्बा कुमकुम का स्वस्तिक बना दें तो ग्रहबाधा की जो भी समस्याएँ है, दूर हो जायेगी |
स्नान के बाद पानी में देखते हुए ‘हरि ॐ शांति’ इस पावन मंत्र की एक माला करके वह पानी घर या जहाँ भी अशांति आदि हो, छिडक दे और थोडा बचाकर पी लें फिर देख लो तुम्हारा जीवन कितना परिवर्तित होता है |
🩻 आरोग्य संजीवनी 🩸
किडनी की सफाई के लिए : हरा धनिया 40 ग्राम +1 ग्लास पानी मिक्स करके मिक्सर मे पिस करके सुबह खाली पेट लिजिए यह 10 दिनों तक करने से किडनी की सफ़ाई होती है और हमारी किडनी स्वस्थ रहती है।
हार्ट की सफाई के लिए : 60 ग्राम अलसी को मिक्सर मे पीस लिजिए फिर सुबह शाम खालीपेट 10-10 ग्राम की मात्रा मे सेवन से हमारा हार्ट (हृदय) स्वस्थ रहता है यह उपाय 1 महिने तक करनां है।
दिमाग की सफाई के लिए :बादाम 8 और अखरोट 2 नग लेकर रात को 1 ग्लास पानी मे भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें। यह पूरे 2 महिनों तक करने से दिमाग को पूरी तरह से जहरमुक्त किया जा सकता है।
फेंफडो की सफाई के लिए : 2 चम्मच शहद + 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच अदरक का रस सभी चीजो को मिक्स करके सुबह खाली पेट सेवन करने से बिड़ी, सिगरेट, गुटखा या तंबाकु से जो नुकसान हमारे फेंफडो को हुआ है उन्हे सुधार होगा और हमारे फेंफडे पुरी तरह से स्वस्थ हो जाते है। यह प्रयोग करीब 20 दिनों तक करना है।
🌹 गुरु भक्ति योग 🌸
एक दिन सेवक उन फूलदानों की सफाई कर रहा था, सफाई करने के दौरान उसका हाथ एक फूलदान से लग गया और वह गिरकर टूट गया. राजा को जब इस बात का पता चला तो उसने उस सेवक को फांसी पर लटकाने का आदेश दे दिया.
उनके राज्य में एक बूढ़ा व्यक्ति हुआ करता था. जब उसको यह बात पता चली वह फौरन राजा के पास गया और उस फूलदान को जोड़ने की बात कही और वह फूलदान रखे हुए स्थान पर पहुंचा. जैसे ही बूढ़े व्यक्ति ने देखा कि सारे फूलदान उसकी नजरों के सामने हैं, उसने फौरन उन सभी को लाठी से एक-एक करके तोड़ना शुरू कर दिया और देखते ही देखते सारे फूलदान टूटकर बिखर गए. राजा इस बात से बहुत क्रोधित हुआ और बोला, ‘अरे मूर्ख ! तुमने यह क्या कर दिया ?इसकी सजा जानते हुए तुमने सारे फूलदान तोड़ डाले, तुम्हें भी मृत्युदंड दिया जाएगा!’ इस पर बूढ़े व्यक्ति ने दृढ़ता से जवाब दिया, ‘महाराज! एक फूलदानी के पीछे आप किसी को मृत्युदंड दे देते हैं. यदि हर फूलदानी के बदले आप हर व्यक्ति को मृत्युदंड देंगे तो भविष्य में 29 लोगों की जान जाने की संभावना थी क्योंकि हर फूलदान के पीछे एक व्यक्ति की जान जा सकती थी. इसलिए मैंने अपने इंसान होने का फर्ज निभाया है और आज मैंने 29 लोगों के प्राण बचाए हैं. अब आप शौक से मुझे फांसी दे सकते हैं, मुझे किसी भी तरह का दुःख नहीं होगा.’ बूढ़े व्यक्ति के साहस ने राजा की आंखें खोल दीं. राजा को अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने उस बूढ़े व्यक्ति व उस सेवक को माफ कर दिया तथा उनसे क्षमा भी मांगी
जब हम साहस और निर्भीकता के साथ अपनी बात पर डटकर खड़े रहते हैं तो हम हर एक बुराई का अंत कर सकते हैं
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ नवमी तिथि में माँ दुर्गा कि पूजा गुडहल अथवा लाल गुलाब के फुल करें। साथ ही माता को पूजन के क्रम में लाल चुनरी चढ़ायें। पूजन के उपरान्त दुर्गा सप्तशती के किसी भी एक सिद्ध मन्त्र का जप करें। इस जप से आपके परिवार के ऊपर आई हुई हर प्रकार कि उपरी बाधा कि निवृत्ति हो जाती है। साथ ही आज के इस उपाय से आपको यश एवं प्रतिष्ठा कि भी प्राप्ति सहजता से हो जाती है।
आज नवमी तिथि को इस उपाय को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा से करने पर सभी मनोरथों कि पूर्ति हो जाती है। नवमी तिथि में वाद-विवाद करना, जुआ खेलना, शस्त्र निर्माण एवं मद्यपान आदि क्रूर कर्म किये जाते हैं। जिन्हें लक्ष्मी प्राप्त करने की लालसा हो उन्हें रात में दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए, यह नरक की प्राप्ति कराता है।

