राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत प्रकरणों के निराकरण के लिए घर-घर दस्तक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राजस्व महाअभियान 0.3 के तहत प्रकरणों के निराकरण में गति देने के उद्देश्य से पटवारी राजस्व निरीक्षक घर घर दस्तक दे रहे है। रविवार को तहसीलदार एसआर देशमुख राजस्व निरीक्षक मनीष चौरसिया, कस्बा पटवारी मनोज चढ़ार, पटवारी सुशील श्रीवास्तव वार्ड पार्षद ओमकार यादव नगर के वार्ड 18 अयोध्या नगर पहुंचे पहले तो कोटवार से पूरे वार्ड में ढोल बजवाए और चौकीदार वार्ड प्रभारी के माध्यम से घर-घर पहुंचकर ईकेवाईसी की वही अन्य शहरी बस्तियों में पहुँचकर प्रकरणों का निराकरण कराया। नगर के अयोध्या नगर में घर-घर दस्तक देकर ई-केवायसी का काम कराया।
राजस्व निरीक्षक मनीष चौरसिया ने बताया कि राजस्व महा अभियान 0.3 के तहत नि:शुल्क समग्र ई-केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी गई है। स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अभियान के तहत पीएम किसान योजना के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित कराया जा रहा है। साथ ही छूटे हुए पात्र हितग्राही योजना से जोड़े जा रहे हैं। कस्बा पटवारी मनोज चढ़ार ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से नगर के लोगों को आधार ईकेवाईसी करवाने लिए बार-बार फोन लगाते है लेकिन सकारात्मक परिणाम नही आने से अब वार्डों मैं घर घर पहुँचकर केवाईसी कर रहे हैं साथ ही उनकी समस्याओं का भी मौके पर ही नामांतरण बंटवारे किसान आईडी, ई-केवाईसी, नक्शा तरमीम, नामांतरण, बंटवारे एवं अन्य सभी राजस्व कार्यों का निराकरण किया जा रहा है।
पहले ढोल बजवाये फिर पहुँचे घर घर:-
रविवार को कोटवार के साथ ढोल के माध्यम से अयोध्या नगर मुहल्लों एवं गलियों में मुनादी कराई गई। ताकि आगामी समय में किसानों को शासन की योजना किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिलता रहे। क्योंकि शासन के निर्देशानुसार फार्मर आईडी एवं केवाईसी नहीं होने पर उक्त योजनाओं का लाभ किसान भाइयों को नहीं मिलेगा।
अभी तक पटवारियों के द्वारा किसानों को परेशान करने के बारे में तो बहुत सुना है, लेकिन इन पटवारी द्वारा किए जा रहे कार्य को देखकर लगता है कि यदि वह ठान लें तो किसानों के जमीन संबंधी काम समय पर जरूर हो जाएंगे। दरअसल, किसानों के आधार कार्ड को खसरे से लिंक करने पटवारियों को लक्ष्य दिया गया है। लेकिन अभियान में किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में पटवारी अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड की गली, मोहल्लों में ढोलबाजों से मुनादी करवाकर रहे हैं और शिविर भी लगा रहे हैं।



