मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 वर्ष में नए शिखर पर पहुंचाया प्रदेश : रामपाल सिंह

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज।
2 वर्ष के कार्यकाल में दोनों वर्षों में फसल बीमा, फसल हानि राहत, बिजली सब्सिडी देकर किसानों को 1 लाख 72 हजार करोड़ की राशि उनके खातों में पहुंचाकर आर्थिक लाभ पहुंचाया।
रायसेन जिले के बेगमगंज के सर्किट हाऊस में पूर्व मंत्री व विधायक रामपाल सिंह ने प्रेस वार्ता की गई जिसमें मध्य प्रदेश में भाजपा की वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने भाजपा की पिछले 15 वर्षों सहित वर्तमान के 2 वर्षों की भाजपा शासन की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए 15 माह की तत्कालीन कमलनाथ सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता में कमलनाथ सरकार की विफलताओं एवं भाजपा सरकार की सफलताओं को मीडियाकर्मियों के समक्ष रखा।
विधायक रामपाल सिंह ने कह कि मध्यप्रदेश में गरीबों के कल्याण के लिए हर संभव काम किए जा रहे हैं। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार स्थापित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौथी पारी शुरू करते ही सबसे पहले किसानों एवं गरीबों के कल्याण के उत्थान की योजनाओं को हाथ में लेकर धरातल पर उतारते हुए उनके विकास एवं उन्नति के नए नए रास्ते खोलें मीडिया से रूबरू होते हुए रामपाल सिंह राजपूत ने प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बात कही।

Related Articles

Back to top button