मध्य प्रदेश

स्वेटर पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप जारी है ऐसे में शासकीय स्कूलों में मध्य एवं गरीब वर्ग के बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल आते हैं। समाजसेवी ऐसे मौसम में बच्चों के लिए गर्म कपड़ो का इंतेजाम करते हैं।
शासकीय प्राथमिक शाला श्यामनगर में शिक्षिका प्रेमलता पंथी की छोटी बहिन धर्मलता दुर्गेश पचौरिया मेघा इंडस्ट्रीज के संचालक विदिशा द्वारा उनके बड़े बेटे कुशाग्र पचौरिया के जन्मदिन पर स्कूल के समस्त 70 छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर विद्यार्थी खुश नजर आए। इस मौके पर संस्था की प्रधानाध्यापक साधना श्रीवास्तव, सोहिनी चौरसिया, प्रेमलता पंथी एवं एसएमसी की उपाध्यक्ष उपस्थित रहीं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि अपनी खुशी में अनावश्यक खर्च न करके जरूरतमंदों की मदद करें और अपनी खुशी उनके साथ बांटे।

Related Articles

Back to top button