मध्य प्रदेश

विक्रम ठाकुर का सरपंच और प्राचार्य ने किया भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिविल सर्विसेज में राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस खेल में चयन होने पर खेल शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर का स्कूल आगमन पर ग्राम पंचायत हरदौट के सरपंच जगदीश धाकड़ और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट के प्राचार्य अशोक साहू, जितेंद्र सिंह परमार ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।
हरदौट के सरपंच जगदीश धाकड ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि विक्रम मास्साब सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ- साथ संस्था के बच्चों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर तक खिलाने ले जा रहे हैं और स्वयं राष्ट्रीय स्तर पर उनका चयन हुआ है मुझे विश्वास है कि वहां पर भी यह विजय हासिल करेंगे।
जितेंद्र सिंह परमार ने कहा कि विक्रम सर का खेल आत्मविश्वास और चतुराई से भरा है और वह हमेशा जोश के साथ जीतने के लिए खेलते हे। में उनको अग्रिम बधाई देता हूं कि वह दिल्ली में विजय हासिल करें।
स्वागत के इस अवसर पर संस्था प्राचार्य अशोक साहू, मनीष श्रीवास्तव, गोपाल पंथी, अनिल राय, शीतल राय, नेहा अहिरवार, आयुष राय, विनीत भार्गव, बुद्धि लाल अहिरवार, रवि कुशवाहा, आशीष रजक एवं संस्था के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button