प्राथमिक प्रक्षेत्र वानिकी समिति के चुनाव संपन्न, संजय देवलिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

शुभचिंतकों ने दी बधाई
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । आईएफएफडीसी के व्दारा सन्चालित ब्लॉक गौरझामर के अंतर्गत प्राथमिक क्षेत्र वानिकी समिति जैतपुर कछया के पिछले दिनों हुए चुनाव में संजय देवलिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया । संजय देवलिया के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर उनके मित्रो शुभचिंतको समिति सदस्यो आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है ।
बधाई देने वालो मे निवृतमान अध्यक्ष दीनानाथ सोलंकी, शरद कारोलिया, पूर्व सरपंच छतरसिह राजपूत, जगदीश पटेल, विवेक देवलिया, भवानी पटेल, कलू करखी वाले पटेल, नत्थू, कुंदन पटेल दुर्गा आदिवासी, संजय तिवारी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर गैस एजेंसी, संदीप कारोलिया, राम सिंह आठया पूर्व जनपद सदस्य, आदि प्रमुख हैं। बता दे की देश हित मे पर्यावरण मे अपेक्षित सुधार व परिणामो को अमलीजामा पहनाने के लिए 23 मार्च 1997 मे आईएफएफडीसी के व्दारा प्राथमिक प्रक्षेत्र सामाजिक वानिकी समिति का गठन किया था तभी से करीब पांच पंचवर्षीय से दीनानाथ सोलंकी अध्यक्ष रहे जिनके यशस्वी कार्यकाल मे समिति ने उल्लेखनीय कार्य किए । दीनानाथ सोलंकी इस समय आई एफएफडीसी के निर्देशक है, समिति के व्दारा क्षेत्र मे अनेको कार्य जैसे बृहद वृक्षारोपण, वाटर लेविल, तालाब निर्माण,बचत समूह, साक्षरता अभियान, कोआपरेटिव प्रशिक्षण, उत्तम खाद बीज का वितरण आदि किये जा रहे है।



