क्राइम

ट्रैक्टर की डिग्गी से 2 लाख रु. चोरी, किसान ने बैंक से निकाली थी राशि

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली | नगर की भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक दुकान पर खड़े ट्रैक्टर की डिग्गी से अज्ञात चोर ने दो लाख रुपए गायब कर दिए। इस चोरी की रिपोर्ट बरेली थाना में दर्ज कराई गई है।
चोरी की यह घटना सोमवार को शाम 4.30 बजे घटित हुई है। खडराज गांव के किसान भगवान सिंह राजपूत ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से दो लाख निकले थे। इस राशि को किसान ने ट्रैक्टर की डिग्गी में रखकर किसी काम से भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक दुकान पर पहुंचे। तभी किसी ने नजर बचाकर ट्रैक्टर की डिग्गी से यह राशि चुरा ली। ट्रैक्टर पर बैठी महिला ने चोरों को झोला निकलते हुए देख लिया था।
उसने जोर से आवाज भी लगाई, किंतु चोर भगाने में सफल हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बरेली थाना प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसान के ट्रैक्टर से राशि चुराने की घटना हुई है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button