मध्य प्रदेश

नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया सीसी सड़क का किया भूमि पूजन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
रायसेन । बरेली, वार्ड नंबर 4 की मुख्य सड़क जो की बरेली एवं कामतोन की सीमा से लगी हुई है एवं दोनों क्षेत्र के रहवासियों का आना-जाना इसी मुख सड़क से होता है आज स्थानीय जनप्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं उपाध्यक्ष नेपालसिंह राजपूत एवं पार्षद पूरनसिंह धाकड़ ने सामूहिक रूप से भूमिपूजन कर सड़क निर्माण कार्य का ठेका अभिमन्यु कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर भूपेंद्र राजपूत ( गुलबाड़ा) के द्वारा किया जाना है जो की आरबीएल बैंक के बाजू से धमेंद्र धाकड़ की मकान तक लगभग 400 मीटर का सीसी रोड निर्माण किया जाना है इसका आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड वासी धीरेंद्र राजपूत, लोकम रघुवंशी, रामगोपाल पटवारी, राजेश गरदोनिया, ऋषिराज राजपूत एवं अन्य लोगों उपस्थित रहे।
नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने बताया कि बरेली के हर वार्ड में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है आने वाले समय में पूरे नगर की सड़कों को कीचड़ मुक्त रखना नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य है।यह सड़क लगभग 400 मी बनना है ओर इसकी लागत 20 लाख रुपए से अधिक है।

Related Articles

Back to top button