मध्य प्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 : अब कचरा कलेक्शन टीम भी आप से पूछेगी, अपने शहर के लिए फीडबैक दिया क्या

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 अभियान की रैंकिंग में रायसेन का स्थान तय करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। रायसेन शहरवासियों से घर घर दस्तक देकर नपा की टीम मोबाइल सेफीडबैक पाने के लिए अब नगर पालिका की टीमों ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। घर-घर कचरा कलेक्शन करने वाली टीम भी अब आपसे सवाल करेगी कि- आपने अपने शहर के लिए फीडबैक दिया क्या? सोमवार से इन टीमों को एक बैज भी दिया जाएगा, जिसे उन्हें अपनी शर्ट की जेब के पास लगाना होगा।
क्या लिखा है फीडबैक में….
इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के साथ ‘आपने अपने शहर के लिए फीडबैक दिया क्या’ लिखा होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण की नोडल अधिकारी इंजीनियर रशिम सिंह ,मनोकान्त चौरसिया शशिकांत मोहड़े ने बताया कि फिलहाल सफाई व्यवस्था से जुड़ी टीमें सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर रही हैं। इसके साथ ही सोमवार से घर-घर कचरा कलेक्शन करने वाली टीमें भी फीडबैक की संख्या बढ़ाने पर काम करेंगी। हम शिक्षकों के माध्यम से भी स्कूलों में बच्चों तक ये मैसेज पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको यह बता दें कि अब तक रायसेन के केवल 300 लोगों ने ही अपना फीडबैक दिया है।

Related Articles

Back to top button