मध्य प्रदेश

बड़गवां में 33/11 केवी सब स्टेशन हुआ चार्ज, 25 गांवों को मिलेगा पर्याप्त वोल्टेज

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, ऊर्जा मंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री म रामपाल सिंह के प्रति जताया आभार
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। तहसील के ग्राम बड़गवां में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बनकर चार्ज हो गया है। इस उपकेन्द्र के शुरू होने से आसपास के करीब 25 गांवों को गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
ग्राम बड़गवां, कीरतपुर, लखनपुर, बांसादेही सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से विद्युत वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के निरंतर प्रयासों से यह 33/11 केवी सब स्टेशन तैयार हुआ।
इस उपकेन्द्र के चार्ज होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई कार्य में सुगमता मिलेगी तथा घरेलू उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली सुविधा प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है और उनके प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button