मोदी सरकार के खिलाफ कटनी में कांग्रेस का सड़क पर आंदोलन

सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सोनिया गांधी राहुल गांधी के खिलाफ ED की कार्यवाही अंसवैधानिक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की मनमानी और अन्यायपूर्ण जब्ती तथा कांग्रेस संसदीय दल अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ED द्वारा आरोप-पत्र दाखिल करना केंद्र की मोदी सरकार का सत्ता का भयानक दुरुपयोग है गांधी परिवार के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल करना द्वेष भावना पूर्ण कार्रवाई है उक्त आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान सहित कांग्रेस जनों ने लगाएं।
नाराज कांग्रेसियों ने आज जिला प्रधान डाकघर के सामने सड़क पर जोरदार आंदोलन प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर मोदी सरकार के तानाशाही के खिलाफ नारे लग रहे थे उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मोदी सरकार की इस नवीनतम दमनकारी कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है यह लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनीतिक डराने-धमकाने का एक घटिया प्रयास है, यह प्रतिशोध की राजनीति का निकृष्टतम रूप है।
जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व कभी चुप नहीं रहेगा। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल ने कहा हमने पहले भी भारत की आत्मा के लिए संघर्ष किया है और फिर करेंगे ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज सिंह बघेल ने कहा सत्य, न्याय और संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए समझौता न करने योग्य हैं वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री पद्मा शुक्ला ने कहा ‘सत्यमेव जयते’ केवल एक नारा नहीं है यह हमारा दृढ़ विश्वास है।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा मोदी सरकार की प्रतिशोध और डराने की राजनीति एवं अत्याचार का साहस के साथ सामना करने खिलाफ हम विरोध करते है जिला शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को अपने कब्जे में ले लिया है।
जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा ऐसी दमनकारी सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत है जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने प्रवर्तन निदेशालय की ऐसी कार्रवाई को गैरकानूनी बताया शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी ने कहा अब राष्ट्रपति को अपना फर्ज निभाना पड़ेगा और नया करना पड़ेगा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर एवं जिला सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम ने कहा अब मोदी सरकार हिटलर शाही पर उतारू है।
इस अवसर पर विशेष रूप से इंटक कांग्रेस अध्यक्ष बीएम तिवारी, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद, ब्लॉक कांग्रेस गण गुलाम जाफर अध्यक्ष, रविंद्र सिंह छोटू, आनंद पटेल, ईश्वर बहरानी, विकास निगम बड़वारा, शिवकुमार, जालिम यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र जैन, कल्लू दास बैरागी, पार्षद मौसूफ अहमद, पूर्व पार्षद जयशंकर उरमालिया, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जयसवाल जीतू, लता खरे, कल्पना पाठक, डॉक्टर नरेंद्र राय, रमेश प्यासी, जिला महामंत्री शेख सिकंदर आजाद, पूर्व पार्षद राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, विजय तिवारी, सरपंच नरेंद्र सैनी, राजेश तिवारी, अनिल गौतम, विवेक बिरहा, रामचंद्र मूलवानी, घनश्याम लोधी, श्रीमती शक्ति तिवारी, सूर्यकांत कुशवाहा, अशोक बहलानी, विजय चादवानी, सुरेश लालवानी, अजय जैसवानी, विनीत जायसवाल, गोविंद कुकरेजा, ब्रजकिशोर विश्वकर्मा, राजमणि तिवारी, अशोक सोनी, संतोष, पार्षद श्याम यादव, अंशु गुप्ता, सतीश कुमार राय, आशीष चतुर्वेदी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



