पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, किया पुतला दहन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं विधानसभा युवा कांग्रेस बड़वारा द्वारा गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले नेताओं के साथ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है । प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी उठाई ।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एनडी तिवारी, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. इजराइल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शैलेश जायसवाल (शैलू), ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल राजपूत, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अवध लाल, संदीप बर्मन, कैलाश गुप्ता, गुड्डू राय, जित्तू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



