मध्य प्रदेश

झंडावंदन के पूर्व शहर में कॉंग्रेसियों ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

कांग्रेस जिला कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, किया वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।

रायसेन।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह सागर भोपाल तिराहे से लेकर सांची रोड़ जिला कांग्रेस कार्यालय तक कांग्रेसियों, युवा कांग्रेस जनों ने तिरंगा पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में कांग्रेसजन हाथों में तिरंगा झंडा लिए वन्देमातरम, भारत माता की जय हो जय हो और स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। जिला कांग्रेस कार्यालय रायसेन में कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल द्वारा झंडावंदन कर सलामी दी। इसके बाद कांग्रेस जनों ने राष्ट्र गान जनगण मन का गायन किया।
इस अवसर पर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, वकील दौलत सेन, खरे साहब, प्रभात चावला, अकील इंडियन हसीब हिंदुस्तानी, प्रवक्ता मलखान सिंह रावत, जावेद अहमद खान, संतोष शर्मा एडवोकेट, रेहान खान, राजू माहेश्वरी, बाबूलाल चक्रवर्ती, रिन्कू सेन, संदीप मालवीय, गुड्डा बघेल, रमाकांत मीणा, मजहर कबीर, हकीम उद्दीन मंसूरी, मोहन राय, अनीस खान अबरार नाना, ठेकेदार राजेश अहिरवार, मुकेश शाक्या एडवोकेट, दुलारे भाई, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खान खालिद खान, मोहम्मद यामीन खान, बाबू भाई, जावेद कदीर, प्रभात चावला, डग्गा पहलवान, कैलाश खत्री पहलवान, सुनील खत्री साँचेत, बलवंत सिंह, राजू भदौरिया, हरिनारायण लोधी आदि मौजूद हुए।

Related Articles

Back to top button